राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

CG MORNING NEWS: CM मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर में जनदर्शन...

CG MORNING NEWS: CM मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन करेंगे। रायपुर में ऐतिहासिक गणेश झांकी निकलेगी। अमेरिका दौरे से उपमुख्यमंत्री अरुण साव लौटेंगे। महादेव सट्टा एप मामले में आज हाईकोर्ट में फिर सुनवाई होगी।

सितम्बर 19, 2024 | 04:45
14 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
CG MORNING NEWS: CM मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर में जनदर्शन...
  • मुख्यमंत्री का जनदर्शन आज रायपुर में:
    रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आज जनदर्शन का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे, और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश देंगे। जनदर्शन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा।

  • रायपुर में ऐतिहासिक गणेश झांकी:
    आज रायपुर में गणेश झांकी की भव्य प्रस्तुति होगी। इसके कारण शाम 7:00 बजे से 8 प्रमुख सड़कों को बंद किया जाएगा और 7 रूट डायवर्ट रहेंगे। डीजे बजाने को लेकर विवाद के बीच प्रशासन ने 300 से अधिक डीजे अनुमतियों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए आज शाम 4 बजे से शराब की दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटलों और क्लबों को बंद करने का निर्देश दिया है।

  • उपमुख्यमंत्री अरुण साव की वापसी:
    उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज अपने आठ दिवसीय अमेरिका दौरे से लौटेंगे। वे एशियन डेवलपमेंट बैंक के निमंत्रण पर अमेरिका गए थे, जहां लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उनके साथ थे।

  • महादेव सट्टा एप पर हाईकोर्ट में सुनवाई:
    महादेव सट्टा एप मामले में आज हाईकोर्ट में फिर से सुनवाई होगी। बचाव पक्ष अपना प्रतिउत्तर प्रस्तुत करेगा। यह याचिका रायपुर की विशेष अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के खिलाफ दायर की गई है। एप के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने यह याचिका लगाई है।

  • भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा:
    प्रदेश में चल रहे भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा 21 सितंबर को दिल्ली में होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन महामंत्री शामिल होंगे। प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, और प्रदेश संगठन महामंत्री भी बैठक में भाग लेंगे। सांसद और विधायक कल से अपने क्षेत्रों में दौरे पर रहेंगे।

  • मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक कल:
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। बैठक में राज्योत्सव, धान खरीदी की शुरुआत, नई औद्योगिक नीति, और नक्सलवाद के खिलाफ पुनर्वास नीति पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User