राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

छुरी, कोरबा में रक्तदान के चैंपियन

कोरबा जिले का छुरी क्षेत्र न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता झोरा और कोसा साड़ी के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ के लोग रक्तदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी निभाते हैं।

नवंबर 05, 2024 | 11:23
328 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
छुरी, कोरबा में रक्तदान के चैंपियन

कोरबा | जिले का छुरी क्षेत्र न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ के लोग रक्तदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी निभाते हैं। उनका मानना है कि रक्तदान से किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य है। उनका कहना है, "रक्तदान से न केवल दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देता है।" उनका यह संदेश अब छुरी और आसपास के गांवों में फैल चुका है, और बहुत से लोग उनसे प्रेरित होकर रक्तदान करते हैं।

छुरी के निवासी और रक्तदान के चैंपियन नीरज श्रीवास्तव, मुकेश (छोटा भाई), आशीष देवागन समाज के इस क्षेत्र में एक प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं।उनके इस कार्य ने क्षेत्र के अन्य लोगों को भी प्रेरित किया है और आज छुरी में रक्तदान की एक नयी संस्कृति विकसित हो गई है।  इस अवसर पर छुरी के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा दानकर्ताओं को सम्मान भी दिया गया।

रक्तदान के चैंपियन समाज के असली नायक होते हैं, जो न केवल अपने जीवन में अच्छा काम करते हैं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। 


कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें उनका मानना है कि जब तक लोगों में रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूकता नहीं बढ़ेगी, तब तक यह समस्या हल नहीं हो सकती।  छुरी, कोरबा में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 4
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 2
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 1
उदास उदास 1
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User