राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

नवरात्रि में ठुमकों का जलसा: दरोगाजी के सामने 'I Love You' पर ठुमके

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नवरात्रि के दौरान सोनहत में फूहड़ गानों पर डांस का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने विधायक रेणुका सिंह पर निशाना साधते हुए इस अश्लीलता और पुलिस की मौजूदगी पर सवाल उठाए।

अक्टूबर 11, 2024 | 09:41
50 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
नवरात्रि में ठुमकों का जलसा: दरोगाजी के सामने 'I Love You' पर ठुमके

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नवरात्रि के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां महिलाओं ने फूहड़ गानों पर स्टेज पर डांस किया। इस कार्यक्रम का आयोजन सोनहत बस स्टैड में हुआ, जहां बकायदा डांसर्स को बुलाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिलाएं 'दरोगा जी चोरी हो गई', 'आई लव यू' और 'यारा ओ यारा' जैसे गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। दर्शक उन पर जमकर पैसे उड़ाते दिख रहे हैं।

यह आश्चर्यजनक है कि इस सब के बीच सोनहत पुलिस भी मौजूद थी और ताली बजाकर डांस का आनंद ले रही थी। नवरात्रि जैसे पवित्र उत्सव में इस प्रकार के आयोजन सवाल उठाते हैं। क्या ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति दी जानी चाहिए? और पुलिस की मौजूदगी का क्या मतलब है जब धार्मिक भावना का उल्लंघन हो रहा हो।

पूर्व विधायक का तीखा हमला: 

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने विधायक रेणुका सिंह पर कड़ी टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने नवरात्रि के दौरान सोनहत में आयोजित कार्यक्रम में अश्लीलता का मुद्दा उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिस क्षेत्र की विधायक महिला हो और शक्ति की भक्ति का पर्व चल रहा हो, वहां जगराता के नाम पर इस तरह की फूहड़ता हो रही है, वो शर्मनाक है। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में सोनहत पुलिस भी मौजूद थी, जो ताली बजाकर डांस का आनंद ले रही थी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के गांवों के लोग भी इस कार्यक्रम को देखने आए थे।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User