राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

MD. Siraj बने DSP: क्रिकेटर से पुलिस अधिकारी तक का सफर

MD. Siraj: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को DSP नियुक्त किया गया है। 11 अक्टूबर को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा, जिससे उन्होंने आधिकारिक तौर पर पुलिस उपाधीक्षक का कार्यभार संभाला।

अक्टूबर 12, 2024 | 03:11
201 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
MD. Siraj बने DSP: क्रिकेटर से पुलिस अधिकारी तक का सफर

MD. Siraj बने DSP: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर तेलंगाना सरकार ने मोहम्मद सिराज को ग्रुप-1 की नौकरी देने का निर्णय लिया। इसी क्रम में, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन को भी DSP कैडर में ग्रुप-1 की नौकरी दी गई। इसके लिए राज्य सरकार ने 1994 के अधिनियम में संशोधन किया। निकहत जरीन ने 18 सितंबर को कार्यभार संभाला था, और अब सिराज भी अपनी नई भूमिका में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा, सिराज को हैदराबाद के जुबली हिल्स में 600 वर्ग गज जमीन भी आवंटित की गई है, जहां वह अपना घर बनाएंगे।

मोहम्मद सिराज बांग्लादेश के खिलाफ चल रही 3 टी20 मैचों की सीरीज में आराम करेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। सिराज ने नवंबर 2017 में कीवियों के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। अब तक, उन्होंने 29 टेस्ट मैचों में 78 विकेट, 44 वनडे में 71 विकेट और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं। उनकी इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया का महत्वपूर्ण सदस्य बना दिया है, और उनके खेलने की उम्मीदें प्रशंसकों में उत्साह का संचार करती हैं।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User