राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

गोविंदा ने बॉलीवुड पर एक दशक तक राज किया,और अब उनके बेटे भी फिल्म इंडस्ट्री में रखने वाले हैं कदम ....

सितम्बर 16, 2024 | 13:45
53 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
गोविंदा ने बॉलीवुड पर एक दशक तक राज किया,और अब उनके बेटे भी फिल्म इंडस्ट्री में रखने वाले हैं कदम ....

गोविंदा बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं जिनके स्टारडम से अन्य हीरो भी प्रभावित थे। 90 के दशक में, उन्होंने दर्जनों हिट फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज किया। लेकिन समय के साथ उनके करियर की चमक फीकी पड़ गई और अब वे टीवी और फिल्मों में नजर नहीं आते। अब गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। यशवर्धन अगले साल अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं।



गोविंदा की पत्नी ने की महत्वपूर्ण खुलासे..

गोविंदा की पत्नी, सुनीता आहूजा, जो अपनी बेबाक और बोल्ड शैली के लिए मशहूर हैं, ने हाल ही में 'टाइमआउट विद अंकित' यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में, सुनीता ने अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात की और बताया कि वह अगले साल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगे, हालांकि फिलहाल अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती।



बिग बॉस के 4 ऑफर को ठुकराने की बताई वजह...

सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है कि उन्हें अब तक बिग बॉस से चार बार ऑफर मिल चुका है, लेकिन उन्होंने हर बार इसे ठुकरा दिया। सुनीता ने इस निर्णय के पीछे की वजह साझा करते हुए कहा कि उन्हें शो के दौरान टॉयलेट साफ करने का काम करना पसंद नहीं है। उनकी यह बेबाकी और स्पष्टता उनके फैंस को बहुत पसंद आती है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 1
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User