राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

CG MORNING NEWS: सीएम साय की उपस्थिति, गुरुदर्शन और संत समागम मेले में विशेष कार्यक्रम

आज सीएम विष्णुदेव साय आरंग में गुरुदर्शन और संत समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। एमबीबीएस, बीडीएस मॉपअप राउंड का चयन, ज्योतिष सम्मेलन, वर्सी महोत्सव, मॉक इंटरव्यू और किचन गार्डन कार्यशाला आयोजित होंगे।

अक्टूबर 13, 2024 | 03:20
187 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
CG MORNING NEWS: सीएम साय की उपस्थिति, गुरुदर्शन और संत समागम मेले में विशेष कार्यक्रम

रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आरंग का दौरा करेंगे, जहां वे भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन और संत समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री और अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे। मेले का आयोजन सतनामी समाज के राजा गुरु, धर्मगुरु बालदास साहेब के सानिध्य में हो रहा है, जिसे आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विभाग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब ने संभाला है। भंडारपुरी धाम सतनामी पंथ का प्रमुख केंद्र है, और यह मेला गुरु घासीदास के पुत्र गुरु बालकदास की स्मृति में हर साल आयोजित होता है। जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है।

आज होगा एमबीबीएस और बीडीएस मॉपअप राउंड का चयन

प्रदेश में संचालित मेडिकल, डेंटल और फिजियोथैरेपी स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए मॉपअप राउंड में पात्र अभ्यर्थी आज संस्था चयन कर सकेंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने समय सारणी पहले ही जारी कर दी थी। इस मॉपअप राउंड में पहले से चयनित संस्थाएं स्वतः शून्य हो गई हैं, जिसका अर्थ है कि अभ्यर्थियों को फिर से संस्था चयन करना होगा। यदि वे चयन नहीं करते हैं, तो उन्हें मॉपअप राउंड में संस्था आवंटन नहीं मिलेगा। निर्देशों के अनुसार, मॉपअप राउंड के लिए संस्था चयन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। सभी अभ्यर्थियों को समय रहते चयन करने की सलाह दी गई है।

ज्योतिष सम्मेलन

अमलेश्वर स्थित श्रीमहाकालधाम में द्वितीय विराट ज्योतिष सम्मेलन आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा।

वर्सी महोत्सव

सतगुरु किशनपुरी गोस्वामी के 34वें तीन दिवसीय वर्सी महोत्सव का शुभारंभ दुग्धाभिषेक और ध्वज वंदन से होगा। यह कार्यक्रम दुर्गा मंदिर (मढ़ी) पुरानी बस्ती, लिली चौक में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। मंदिर में दोपहर 1 बजे आम भंडारा और रात 8 बजे सालासर बालाजी धाम में भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा।

मॉक इंटरव्यू

विकास परिषद द्वारा संचालित नूतन उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पीएससी की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा -2023 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आरडीए कॉलोनी, टिकरापारा में पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होगा।

किचन गार्डन पर वर्कशॉप

प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा वार्षिक उद्यान प्रतियोगिता एवं गृह उद्यान व किचन गार्डन तैयार करने के तरीकों पर एक निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला शास्त्री चौक के समीप, पुराना मंत्रालय के पास सैनिक कल्याण बोर्ड के हॉल में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User