राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

भारत-बांग्लादेश मैच में हंगामा: जबरा फैन से भिड़े भारतीय दर्शक, पुलिस ने किया हालात काबू

भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान भारतीय दर्शकों और बांग्लादेशी जबरा फैन के बीच तनाव बढ़ गया, जो हाथापाई में बदल गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और हालात को काबू में लाया, जिससे मैच के दौरान शांति बहाल हुई।

सितम्बर 27, 2024 | 12:10
11 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
भारत-बांग्लादेश मैच में हंगामा: जबरा फैन से भिड़े भारतीय दर्शक, पुलिस ने किया हालात काबू

India vs Bangladesh: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान एक बांग्लादेशी फैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ भारतीय प्रशंसकों ने बांग्लादेशी युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि अब तक इस मारपीट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ढाका से आए बांग्लादेशी फैन टाइगर रॉबी कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला देखने पहुंचे थे। मैच के दौरान उनकी भारतीय फैंस से नोंकझोंक हो गई, जिसके बाद भारतीय प्रशंसकों ने रॉबी को धक्का देकर उनका झंडा छीन लिया। जब रॉबी ने इसका विरोध किया, तो भारतीय फैंस ने उनके साथ मारपीट की।

मामले को बिगड़ता देख कुछ भारतीय फैंस ने बीच-बचाव किया। जल्द ही पुलिस भी दर्शक स्टैंड में पहुंची और टाइगर रॉबी को दर्द से कराहते हुए पाया। इसके बाद रॉबी को अस्पताल भेजा गया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है, जहां लोग मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User