राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

संदीप गोयल की मुश्किलें बढ़ीं: गृह मंत्रालय ने शुरू की VIP ट्रीटमेंट की जांच

तिहाड़ जेल के पूर्व DG संदीप गोयल के खिलाफ गृह मंत्रालय ने जांच शुरू की है। उन पर आप नेता सत्येंद्र जैन को वीआईपी सुविधाएं देने, और जेल नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं, जिसमें 200 करोड़ रुपये की वसूली का मामला भी शामिल है।

अक्टूबर 10, 2024 | 09:35
53 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
संदीप गोयल की मुश्किलें बढ़ीं: गृह मंत्रालय ने शुरू की VIP ट्रीटमेंट की जांच

तिहाड़ जेल के पूर्व डायरेक्टर जनरल संदीप गोयल के खिलाफ गृह मंत्रालय ने एक विभागीय जांच शुरू की है। उन पर जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन को वीआईपी सुविधाएं देने के आरोप हैं। दिल्ली सरकार का गृह विभाग भी इस मामले की जांच कर रहा है, और रिपोर्ट जल्द ही गृह मंत्रालय को सौंपी जा सकती है।

21 दिसंबर 2022 को, 1989 एजीएमयूटी कैडर बैच के आईपीएस अधिकारी संदीप गोयल को सस्पेंड कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संभावना के चलते दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें दिल्ली पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए, और उनकी जगह संजय बेनीवाल को नियुक्त किया गया। गोयल के निलंबन का निर्णय गृह, कानून और सतर्कता विभागों के प्रमुख सचिवों की समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया, जिसमें आप नेता सत्येंद्र जैन के साथ उनकी कथित ‘मिलीभगत’ का उल्लेख था। इसके अलावा, 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के आरोपी महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने गोयल पर आरोप लगाया कि उन्होंने जेल में उनकी सुरक्षा के लिए धन लिया था।

ईडी द्वारा जारी वीडियो फुटेज से पता चला है कि संदीप गोयल ने 6 अक्टूबर को सत्येंद्र जैन से लगभग 50 मिनट तक बातचीत की। इसके अलावा, गोयल पर आरोप है कि उन्होंने जैन के परिवार के सदस्यों को बिना सक्षम प्राधिकारी के आदेश के जेल नंबर 7 की ड्योढ़ी में बार-बार प्रवेश करने की अनुमति दी, जिससे 2018 के दिल्ली जेल नियम का गंभीर उल्लंघन हुआ।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User