राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

UP Amroha News: BSA से परेशान प्रिंसिपल ने लिखा 18 पन्नों का सुसाइड नोट, स्कूल में की आत्महत्या...

अमरोहा के गजरौला में प्रिंसिपल संजीव ने 18 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बीएसए और दो शिक्षकों को प्रताड़ना का जिम्मेदार ठहराया। बेटे अनुज ने भी पिता की परेशानी और शिक्षक विवाद का उल्लेख किया।

अक्टूबर 01, 2024 | 09:17
8 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
UP Amroha News: BSA से परेशान प्रिंसिपल ने लिखा 18 पन्नों का सुसाइड नोट, स्कूल में की आत्महत्या...

उत्तर प्रदेश | अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल, संजीव, ने 18 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ते हुए स्कूल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने स्कूल के दो शिक्षकों और बीएसए को अपनी परेशानियों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। प्रिंसिपल ने सुबह जल्दी स्कूल पहुंचकर ऑफिस में आत्मघाती कदम उठाया। जब अन्य शिक्षक और छात्र स्कूल पहुंचे, तब उनकी मौत का पता चला।

इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की और उसे सील कर दिया। संजीव गजरौला के सुल्तानठेर गांव में आदर्श जूनियर हाई स्कूल के प्रिंसिपल थे और मूल रूप से बछरायूं के जमनाबाद गांव के निवासी थे। उनके साथी शिक्षक के साथ विवाद की जानकारी मिली है, जिससे तनाव बढ़ा था।

सुसाइड नोट में खुलासा:

संजीव कुमार ने अपने सुसाइड नोट में स्पष्ट किया कि वह राघवेंद्र सिंह, सरिता सिंह और बीएसए मैडम की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ये दोनों लगातार उन्हें गाली-गलौज करते रहे हैं और उनकी यातनाओं से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया है। संजीव ने अपनी समस्याओं की जांच सीबीआई से कराने की मांग की, साथ ही कहा कि मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों से जांच नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपने सुसाइड रजिस्टर में 18 पन्नों पर अपनी पीड़ा लिखी है और कहा है कि उनकी बॉडी को तब तक नहीं छूना चाहिए जब तक डीएम और बीएसए नहीं आ जाते। संजीव ने परिमा शर्मा को स्कूल का इंचार्ज बनाने की इच्छा भी व्यक्त की।

बेटे का आरोप: साथी शिक्षकों ने किया प्रताड़ित

मृतक के बेटे अनुज सिंह ने बताया कि पिता को स्कूल के टीचर प्रताड़ित करते थे और हर रोज उनके साथ लड़ाई होती थी। अनुज ने कहा कि पिता सुबह 7 बजे घर से निकले और बाद में जब अन्य टीचरों ने शव लटकता देखा, तो उन्होंने सूचना दी। उन्होंने यह भी बताया कि पिता ने व्हाट्सएप पर उन्हें एक संदेश भेजा था, लेकिन वह संदेश देखने से पहले ही डिलीट कर दिया।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User