राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

छात्राओं के साथ छेड़खानी: हाफ एनकाउंटर में दो आरोपियों की गिरफ्तारी, एक को लगी गोली

उत्तर प्रदेश में स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है।

अक्टूबर 07, 2024 | 07:16
9 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
छात्राओं के साथ छेड़खानी: हाफ एनकाउंटर में दो आरोपियों की गिरफ्तारी, एक को लगी गोली

देवरिया । उत्तर प्रदेश में स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार देर रात साढ़े 11 बजे हुई, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की, जिससे दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस कार्रवाई से पुलिस की तत्परता और छात्राओं की सुरक्षा के प्रति गंभीरता स्पष्ट होती है, जिससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

देवरिया में छात्राओं से छेड़छाड़: 

तरकुलवा थाना क्षेत्र में दो छात्राएं स्कूल से परीक्षा देकर साइकिल से अपने घर लौट रही थीं। इस बीच कुछ लोग बाइक में आए और अचानक से बच्चियों का रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाश छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे। इस घटना से दोनों बच्चियां घबरा गईं। नतीजन चीखते चिल्लाते हुए दोनों छात्राएं साइकिल छोड़कर दौड़ते हुए भागीं। इस बीच एक छात्र जान बचाते हुए खेत में जा गिरी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।   

जानकारी के मुताबिक दोनों छात्राएं 8वीं कक्षा की बताई जा रही हैं। छात्राओं के मुताबिक दबंगों ने उन्हें खींचकर खेत में ले जाने का प्रयास किया। लेकिन जब बच्चियां चिल्लाईं तो ग्रामीण उनकी आवाज सुनकर उनके पास आने लगे,  जिन्हें देख बदमाश भाग निकले।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User