राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

Prayagraj News: जूनियर डॉक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव हत्या केस: एसोसिएट प्रोफेसर समेत तीन पर दर्ज हुआ FIR...

प्रयागराज में जूनियर डॉक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी बहन ने FIR दर्ज कराई है। तीन डॉक्टरों पर हत्या का आरोप है, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है।

अक्टूबर 01, 2024 | 09:36
11 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Prayagraj News: जूनियर डॉक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव हत्या केस: एसोसिएट प्रोफेसर समेत तीन पर दर्ज हुआ FIR...

उत्तर प्रदेश | प्रयागराज में प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी बहन, डॉक्टर अदिति श्रीवास्तव ने कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। FIR में तीन डॉक्टरों—डॉ. शिवम गुप्ता, डॉ. सचिन यादव, और डॉ. अनामिका—के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। डॉ. शिवम गुप्ता पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप है, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सचिन यादव पर शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई न करने का आरोप है।

कार्तिकेय श्रीवास्तव, जो पैरों में डीवीटी की समस्या से जूझ रहे थे, को 36 से 48 घंटे तक खड़े होकर ड्यूटी करने के लिए मजबूर किया गया। जब उन्होंने अपनी समस्या बताई, तो उन्हें बेइज्जती के साथ बाहर निकाल दिया गया। डॉ. अनामिका पर यह आरोप भी है कि वह कार्तिकेय की एक साल तक मित्र रहीं, लेकिन बाद में अचानक बातचीत करना बंद कर दिया।

डॉ. अनामिका के बॉयफ्रेंड पर हत्या के मामले में शक

मृतक डॉक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव ने जब अपनी समस्याओं का कारण डॉ. अनामिका से पूछा, तो उसने अपमानित करते हुए कहा कि वह अब किसी और के साथ है। FIR में उल्लेख है कि इसके बाद कार्तिकेय ने डॉ. अनामिका से कभी बात नहीं की, हालाँकि वह कभी-कभी उसे फोन करती थीं। इस संदर्भ में आशंका जताई गई है कि डॉ. अनामिका के बॉयफ्रेंड ने कार्तिकेय को रास्ते से हटाने की साजिश रची हो।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा: डॉक्टर कार्तिकेय की हत्या 

एफआईआर के अनुसार, 29 सितंबर को सुबह 8 बजे एसआरएन अस्पताल पहुंचने पर कार्तिकेय श्रीवास्तव की मौत की जानकारी मिली। मृतक के भाई की हत्या में शामिल तीन डॉक्टर—शिवम गुप्ता, सचिन यादव, और अनामिका—पर शक जताया गया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाल ही में मृतक का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया है कि उनकी मौत गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई। अब पुलिस मामले को हत्या मानकर आगे की जांच कर रही है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User