राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

CG BREAKING: दुखद घटना: कैलाश गुफा से लौटते श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी 25 से 30 लोग सवार थे, चार की हालत गंभीर...

कैलाश गुफा से दर्शन कर लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन पलट गई। इस हादसे में 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। कई अन्य घायल हुए हैं, और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सितम्बर 18, 2024 | 13:45
14 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
CG BREAKING: दुखद घटना: कैलाश गुफा से लौटते श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी  25 से 30 लोग सवार थे, चार की हालत गंभीर...

मिथिलेश गुप्ता, जशपुर। जिले के सोनगेरसा क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां कैलाश गुफा से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलट गई। इस वाहन में लगभग 25 से 30 लोग सवार थे, जिनमें से चार की हालत गंभीर है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल कोटबा सराईटोली के निवासी हैं। प्रशासन राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गया है। यह घटना बगीचा थाना क्षेत्र में हुई है।

CM कार्यालय ने हादसे पर लिया संज्ञान...

जशपुर के बगीचा क्षेत्र में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने तत्क्षण प्रतिक्रिया दी है। जारी किए गए अपडेट के अनुसार, जैसे ही घटना की जानकारी मिली, कैंप कार्यालय बगिया ने तुरंत कार्रवाई की। जिला प्रशासन को घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर एंबुलेंस और चिकित्सा टीम भेजी गई है, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 1
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User