राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

Bangaluru Murder Case : पति का दावा - ‘मेरी पत्नी महालक्ष्मी और अशरफ के बीच था अफेयर’

बेंगलुरु मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है। महालक्ष्मी के पति ने दावा किया है कि उनकी पत्नी और अशरफ के बीच अफेयर था, जिसे वह हत्या का मुख्य कारण मान रहे हैं। यह खुलासा मामले को और उलझा रहा है।

सितम्बर 24, 2024 | 13:11
10 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Bangaluru Murder Case : पति का दावा - ‘मेरी पत्नी महालक्ष्मी और अशरफ के बीच था अफेयर’

Bangaluru Murder Case : बेंगलुरु के एक फ्लैट में महालक्ष्मी नामक महिला के शव के टुकड़े मिलने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। महालक्ष्मी, जो पिछले 9 महीने से अपने पति हेमंत दास से अलग रह रही थीं, अशरफ नामक शख्स के साथ रिश्ते में थीं। हेमंत ने दावा किया कि घरेलू विवाद के चलते महालक्ष्मी ने उसे छोड़कर अशरफ के साथ रहना शुरू किया, जो नाई की दुकान पर काम करता था। हेमंत ने अशरफ पर शक जताते हुए पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। महालक्ष्मी नेपाल की रहने वाली थीं और उनकी एक बेटी भी है। हेमंत ने बताया कि उन्हें अप्रैल या मई 2023 में अफेयर के बारे में जानकारी मिली थी, और उन्होंने इस पर पुलिस में शिकायत भी की थी।

हेमंत, जो मोबाइल फोन की दुकान में काम करता है, ने बताया कि वह महालक्ष्मी से करीब एक महीने पहले मिला था। 22 सितंबर को कर्नाटक पुलिस को व्यालिकावल के फ्लैट से महालक्ष्मी के शव के टुकड़े फ्रिज में मिले। गृह मंत्री ने कहा कि मुख्य आरोपी की पहचान हो चुकी है और जल्द गिरफ्तारी होगी। जब पुलिस कमरे में पहुंची, तो मंजर भयावह था—फर्श पर मांस के टुकड़े बिखरे थे। पुलिस को फॉरेंसिक टीम और अस्पताल के मेडिकल स्टाफ की मदद से शव के टुकड़े हटाने पड़े।

19 दिनों से बंद कमरे का दरवाजा 21 सितंबर को खोला गया। महालक्ष्मी 5 महीने पहले किराए पर रहने आई थीं और 2 सितंबर से उनका फोन स्विच ऑफ था। बदबू आने पर मकान मालिक ने महालक्ष्मी की मां को बुलाया, जिनके पास दूसरी चाबी थी। दरवाजा खोलते ही सब बदबू से बाहर भागे। कमरे में खून और मांस के टुकड़े बिखरे थे। पुलिस ने फ्रिज में इंसानी सिर और पैर पाए, और तलाशी में महालक्ष्मी का फोन बिस्तर पर मिला, जिससे आखिरी कॉल 2 सितंबर को की गई थी।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User