राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

बस्तर से बड़ी खबर: सुबह-सुबह जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, इलाके में तनावपूर्ण माहौल...

बस्तर से बड़ी खबर: आज सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सितम्बर 24, 2024 | 07:13
10 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
बस्तर से बड़ी खबर: सुबह-सुबह जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, इलाके में तनावपूर्ण माहौल...

सुकमा: बस्तर में सुरक्षाबल नक्सलियों को खत्म करने के लिए पूरी तरह से जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आज सुबह चिंतलनार थाना क्षेत्र के कर्कनगुड़ा इलाके में डीआरजी, सीआरपीएफ़ और कोबरा के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। जवानों ने नक्सलियों को जोरदार टक्कर दी, जिससे उन्हें भागने पर मजबूर होना पड़ा। मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है, ताकि छिपे हुए नक्सलियों का पता लगाया जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान लगातार तेज किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश को नक्सलियों के आतंक से मुक्त करना है। सोमवार को भी सुरक्षाबलों ने नारायणपुर जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था, जिसमें मुठभेड़ के दौरान दो पुरुष और एक महिला नक्सली को मार गिराया गया था। इस घटना में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया था।

सुरक्षाबलों की इस प्रकार की लगातार सफलताओं से नक्सलियों पर दबाव बढ़ रहा है, और वे लगातार अपनी पकड़ खोते जा रहे हैं। यह अभियान प्रदेश में शांति और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 1
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User