राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

Delhi Crime : दिल्ली में UPSC छात्र की संदिग्ध मौत: पेड़ से लटका मिला शव

Delhi Crime: मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र में एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। शव की पहचान दीपक कुमार मीणा के रूप में हुई, जो यहां एक PG में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था। उल्लेखनीय है कि दीपक 11 सितंबर से लापता था।

सितम्बर 25, 2024 | 14:15
13 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Delhi Crime : दिल्ली में UPSC छात्र की संदिग्ध मौत: पेड़ से लटका मिला शव

स्वजन ने 14 सितंबर को मुखर्जी नगर थाने में दीपक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पोस्टमॉर्टम के बाद, पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस कई अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

UPSC की प्री परीक्षा में सफल हुए दीपक कुमार मीणा का मिला शव 

दीपक कुमार मीना मूलतः राजस्थान के जिला दौसा का निवासी था। उसके परिवार में पिता चंदूलाल मीना, मां, दो बड़े भाई और दो बहनें हैं। चंदूलाल ने बताया कि दीपक ने UPSC का ऑनलाइन कोर्स किया और इस साल जयपुर में प्री परीक्षा पास की थी। इंस्टीट्यूट ने उसे मेंस की तैयारी के लिए दिल्ली बुलाया था। दीपक जुलाई में दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक PG में रहकर कोचिंग ले रहा था। परिवार के अनुसार, वह रोजाना अपने परिजनों से फोन पर बात करता था, लेकिन 10 सितंबर की रात बातचीत करने के बाद से उसका फोन बंद था।

मुखर्जी नगर में रहने वाले दीपक नामक छात्र के संदर्भ में चिंताजनक घटना सामने आई है। 13 सितंबर को जब परिवार वालों ने दीपक से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद मिला। चिंता बढ़ने पर वे उसके PG पहुंचे, जहां उसके साथी ने बताया कि दीपक 11 सितंबर से वहां नहीं आया था। परिवार ने आस-पास के इलाके और इंस्टीट्यूट में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार, 14 सितंबर को परिवार ने मुखर्जी नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अस्पतालों में दीपक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच, एक जंगल में एक युवक के फांसी से लटकने की सूचना पुलिस को मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। यह जगह दीपक के इंस्टीट्यूट से कुछ ही दूरी पर थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। हालांकि, परिवार ने आरोप लगाया कि इंस्टीट्यूट ने दीपक की अनुपस्थिति के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User