राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

मिर्जापुर में ट्रक-ट्रैक्टर दुर्घटना: 10 मजदूरों की मौत

यह हादसा मिर्जापुर के कटका गांव के पास हुआ, जहां 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए रेफर किया गया है।

अक्टूबर 04, 2024 | 10:00
10 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
मिर्जापुर में ट्रक-ट्रैक्टर दुर्घटना: 10 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश | मिर्जापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर नाले में पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। सभी मजदूर भदोही से छत की ढलाई कर लौट रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मिर्जापुर में सड़क हादसा: वाराणसी के 10 मजदूरों की मौत

हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर वाराणसी के निवासी थे, जिनमें भानू प्रताप, विकास कुमार, अनिल कुमार, सूरज कुमार, सनोहर, राकेश, प्रेम, राहुल, नितिन और रोशन कुमार शामिल हैं। घायलों में आकाश, जमुनी और अजय सरोज हैं।

मिर्जापुर हादसे पर अधिकारी की प्रतिक्रिया:

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारी, जिससे 10 मजदूरों की मौत हो गई और तीन घायल हुए। ट्रक चालक फरार है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User
आज का राशिफल
मेष|Aries

पॉजिटिव- आज सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- आर्थिक लिहाज से समय ज्यादा...

और पढ़ें