राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

आगरा में दर्दनाक बस दुर्घटना: एक व्यक्ति की जान गई, 15 से ज्यादा घायल

आगरा में मंगलवार (8 अक्टूबर) को एक सड़क हादसे में रोडवेज और प्राइवेट बसों की आमने-सामने टक्कर हुई। एक व्यक्ति की जान गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अक्टूबर 08, 2024 | 16:02
11 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
आगरा में दर्दनाक बस दुर्घटना: एक व्यक्ति की जान गई, 15 से ज्यादा घायल

आगरा। उत्तर प्रदेश में मंगलवार (8 अक्टूबर) की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक रोडवेज बस और एक प्राइवेट बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। इस दर्दनाक घटना में एक यात्री की जान चली गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए और सवारियां सड़क पर गिर गईं। यह हादसा बाह थाना क्षेत्र में आगरा-इटावा हाईवे पर धर्मनगर के पास हुआ, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस बाह से आगरा की ओर जा रही थी, जबकि प्राइवेट बस आगरा से बाह की दिशा में आ रही थी। आगरा-इटावा हाईवे पर धर्मनगर के पास दोनों बसों के बीच टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

ओवरटेक के कारण हुआ भीषण हादसा

जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि प्राइवेट बस की रफ्तार तेज थी और उसने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे वह सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी लाई है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User