राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

भाजपा मंत्री के घर चोरी: 50 लाख के सोने-चांदी का मामला,

अलीगढ़ में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के घर से 50 लाख की चोरी हुई। 9 महीने बाद एफआईआर दर्ज कराई गई। नौकर सागर और उसके साथियों ने योजना बनाकर चोरी की। पुलिस ने सागर को गिरफ्तार किया है।

अक्टूबर 10, 2024 | 09:45
12 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
भाजपा मंत्री के घर चोरी: 50 लाख के सोने-चांदी का मामला,

Aligarh, UP News: अलीगढ़ में योगी सरकार के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के घर से 50 लाख से ज्यादा की चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने लगभग 500 ग्राम सोने के आभूषण और 5 किलो चांदी चुरा ली। जांच में सामने आया है कि इस चोरी में 20 साल से काम कर रहे नौकर सागर का हाथ है, जिसने अपने साथी रोहित और सचिन के साथ मिलकर योजना बनाई। पुलिस ने सागर को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किए गए कुछ सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। यह घटना बन्नादेवी इलाके के गभाना हाउस गौड़ नगर ITI रोड पर हुई।

अलीगढ़ में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के घर में हुई चोरी की घटना फरवरी में हुई, जब मंत्री परिवार के इलाज के लिए दिल्ली में था। मंत्री की पत्नी के इलाज के चलते परिवार घर पर नहीं था, और इसी दौरान उनके 20 साल पुराने नौकर सागर, सोनू और उनकी मां घर में रह रहे थे। काफी समय तक घर में गहनों की तलाश करने के बाद, 9 महीने बाद मंत्री के बेटे नरेंद्र प्रताप सिंह ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस जांच में पता चला कि सागर ने अपने साथी सचिन के साथ मिलकर चोरी की थी। सागर ने कुछ आभूषण बेचे भी हैं, जिनमें एक अंगूठी शामिल है। जब पुलिस ने सागर की रेकी की, तब इस मामले का खुलासा हुआ। अब आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे चोरी के अन्य पहलुओं का भी पता चल सके।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User