राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

सीएम साय कल करेंगे 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024' की शुरुआत....

मुख्यमंत्री साय कल तेलीबांधा तालाब परिसर में 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024' का राज्य स्तरीय आयोजन करेंगे।

सितम्बर 16, 2024 | 15:00
19 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

रायपुर। 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024' का शुभारंभ 17 सितंबर को सुबह 8 बजे तेलीबांधा तालाब परिसर में किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जो 1 अक्टूबर तक जारी रहेंगी।


आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने स्वच्छता संबंधी निर्देश जारी किए.....

रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने आज जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वच्छता गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस बैठक में अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक (आईटी) आशीष मिश्रा, और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता रधुमणि प्रधान भी शामिल हुए।

स्वच्छता कार्यक्रम की रूपरेखा...

17 सितंबर को तेलीबांधा तालाब में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। इसमें सामूहिक शपथ, श्रमदान, स्वच्छता मैराथन, और अन्य गतिविधियाँ होंगी। गाँधी उद्यान में स्क्रेप से बनी गौरैया कलाकृति का लोकार्पण, वृक्षारोपण, और पर्यावरण संरक्षण शपथ भी आयोजित की जाएगी।

स्वच्छता संवर्धन कार्यक्रम....

18 सितंबर को शहर में स्वच्छता साइकलथॉन होगा, और 19 सितंबर को स्ट्रीट वेन्डर्स के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें स्वच्छता, यातायात नियमों, और वित्तीय साक्षरता पर चर्चा होगी। 20 सितंबर को सार्वजनिक शौचालयों का स्वच्छता ऑडिट होगा और रेटिंग प्रदान की जाएगी।

21-27 सितंबर: विशेष स्वच्छता श्रमदान...

21 से 27 सितंबर तक शहरभर में विशेष स्वच्छता श्रमदान होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, धार्मिक गुरु, और विभिन्न संगठन भाग लेंगे। दीवार पेंटिंग, होर्डिंग, और अन्य स्वच्छता गतिविधियाँ भी की जाएंगी।

28-30 सितंबर: कबाड़ कला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

28 सितंबर को कबाड़ से बनी कलाकृतियों का प्रदर्शन और बिक्री होगी। 29 सितंबर को स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को सफाई मित्रों के लिए एकल खिड़की शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे।

2 अक्टूबर: स्वच्छ भारत दिवस पर कार्यक्रम का समापन...

स्वच्छ भारत दिवस 2 अक्टूबर 2024 को स्वच्छता लक्षित इकाइयों का प्रदर्शन, सफाई मित्रों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, और स्वच्छता फेस्ट की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 1
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User
आज का राशिफल
मेष|Aries

पॉजिटिव- आज सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- आर्थिक लिहाज से समय ज्यादा...

और पढ़ें