राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

पीएम मोदी पहुंचे यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के रिसेप्शन में, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

नवंबर 28, 2026 | 10:44
0 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
पीएम मोदी पहुंचे यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के रिसेप्शन में, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

अलीगढ़. यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह का शुक्रवार (27 नवंबर) रात दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे. संदीप सिंह और उनकी पत्नी मेघना ने पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. मोदी ने मंच पर जाकर दोनों को शादी की बधाई दी.

ब्लैक शेरवानी में पहुंचे संदीप, शाही लहंगे में दिखीं मेघना

रिसेप्शन में संदीप सिंह ब्लैक शेरवानी पहनकर पत्नी मेघना के साथ मंच पर पहुंचे. मेघना ने क्रीम कलर का शाही लहंगा पहना था. दोनों की जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही. उनके छोटे भाई सौरभ सिंह और उनकी पत्नी अंतरा त्यागी भी समारोह में मौजूद रहे. पीएम मोदी के जाने के बाद दोनों नवविवाहित जोड़ों ने एक बार फिर मंच पर ग्रैंड एंट्री की.

जेपी नड्डा और धामी समेत कई बड़े नेता पहुंचे

समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रविशंकर प्रसाद, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए. इनके अलावा सांसद, विधायक और कई बड़े नेता भी पहुंचे. मंत्री सतीश शर्मा, रीता बहुगुणा जोशी और साध्वी निरंजन ज्योति ने भी नवदंपतियों को बधाई दी. कई मेहमानों ने नेताओं के साथ सेल्फी भी ली.

मोदी के सामने लगे कल्याण सिंह अमर रहें के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने ‘कल्याण सिंह अमर रहें’ के नारे लगाए. पूरा परिसर नारों से गूंज उठा. समारोह में मेहमानों के लिए अलग मंच पर संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. परिवार के सदस्य मेहमानों से मिलते रहे.

इसे भी पढ़ें- ‘यूपी में योगी, दिल्ली में मोदी’, कन्हैया मित्तल के इस बयान पर झूम उठा पूरा पंडाल

राजवीर सिंह ने हाथ जोड़कर जताया आभार

संदीप और सौरभ के पिता राजवीर सिंह राजू ने समारोह के अंत में हाथ जोड़कर मेहमानों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि दोनों बेटों की शादी में सभी से जो प्यार, स्नेह और साथ मिला, उसके लिए वह दिल से आभारी हैं. उन्होंने कहा कि वह जीवनभर सभी के आभारी रहेंगे. इससे पहले गुरुवार को इसी स्टेडियम में दोनों भाइयों की शादी हुई थी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंची थीं.

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
yash-A19

टिप्पणियाँ (0)

User
आज का राशिफल
मेष|Aries

पॉजिटिव- आज सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- आर्थिक लिहाज से समय ज्यादा...

और पढ़ें