राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

Rajasthan News: डेंगू का बढ़ता प्रकोप राजस्थान में 4227 मामले दर्ज, कोटा की नर्सिंग छात्रा की मौत से हड़कंप...

राजस्थान में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, अब तक 4227 मामले सामने आए हैं। कोटा में नर्सिंग छात्रा की मौत से चिकित्सा विभाग में हड़कंप है। सरकार अलर्ट मोड पर है, लेकिन स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।

सितम्बर 28, 2024 | 08:15
42 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Rajasthan News: डेंगू का बढ़ता प्रकोप  राजस्थान में 4227 मामले दर्ज, कोटा की नर्सिंग छात्रा की मौत से हड़कंप...

राजस्थान जयपुर | राजस्थान में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, इस साल अब तक 4227 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे गंभीर स्थिति उदयपुर की है, जहां 550 केस दर्ज हुए हैं, इसके बाद जयपुर में 396 और जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में 333 केस सामने आए हैं। बीकानेर में भी डेंगू के 329 मामले दर्ज किए गए हैं।

कोटा में डेंगू से एक नर्सिंग छात्रा की मौत होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। छात्रा तीन दिन पहले डेंगू पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई। पिछले 16 दिनों में 1735 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है।

डेंगू से राजस्थान बेहाल:

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजस्थान में डेंगू के मामलों में तेजी देखी जा रही है। अजमेर में 119, अलवर में 131, दौसा में 209, और कोटा में 178 केस सामने आए हैं। मौसमी बीमारियों के चलते जयपुर सहित प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी मरीजों से भरी हुई है।

डेंगू से कोटा में छात्रा की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप:

कोटा में डेंगू से नर्सिंग छात्रा की मौत के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा है। नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में सन्नाटा पसरा हुआ है, और कई छात्राओं के भी डेंगू से पीड़ित होने की सूचना है। हॉस्टल प्रशासन ने सभी छात्राओं को छुट्टी दे दी है। इस साल कोटा में अब तक 178 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। सरकार अलर्ट मोड पर होने का दावा कर रही है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User