राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

धमतरी: मछलियों का जाल बन गया मौत का फंदा, मछुआरे की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक मछुआरे की लाश मछली पकड़ने के जाल में फंसी मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के अनुसार, वह मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर घर से निकला था।

सितम्बर 26, 2024 | 17:12
11 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
धमतरी: मछलियों का जाल बन गया मौत का फंदा, मछुआरे की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मछुआरा अपने ही बिछाए मछली पकड़ने के जाल में फंसकर मौत का शिकार हो गया। मछुआरे का शव जाल में फंसा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और किसी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और शरीर अकड़ा हुआ पाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है, और परिजन गहरे सदमे में हैं।

नहर किनारे झोपड़ी बनाकर सोया व्यक्ति, रात में हुआ हादसा

नगरी ब्लॉक के सांकरा-खम्हरिया रोड की छोटी नहर पर 55 वर्षीय बारातुराम मछली पकड़ने के लिए जाल डालकर नहर किनारे झोपड़ी बनाकर सो गया। सुबह गांव वालों ने उसे नहर के जाल में फंसा हुआ मृत पाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मछली पकड़ने गया मछुआरा, जाल में फंसकर दर्दनाक मौत

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाले से जाल खींचकर बारातुराम का शव बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत जाल में फंसने और पानी में डूबने से बताई गई है। आशंका है कि रात में सोते समय वह नाले में गिरकर जाल में फंस गया होगा। चेहरे पर चोट के निशान पत्थरों पर गिरने के कारण हुए माने जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User