राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

तिरुपति बालाजी विवाद का असर: मथुरा समेत देश के कई मंदिरों में बदलेगा प्रसाद

तिरुपति बालाजी विवाद के बाद मथुरा समेत देश के कई प्रमुख मंदिरों में प्रसाद में बदलाव की तैयारी। विवाद का असर अन्य मंदिरों पर भी दिखने लगा है।

सितम्बर 26, 2024 | 17:42
45 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
तिरुपति बालाजी विवाद का असर: मथुरा समेत देश के कई मंदिरों में बदलेगा प्रसाद

वृंदावन: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद विवाद के बाद अब देशभर के मंदिरों में प्रसाद को लेकर नए निर्णय लिए जा रहे हैं। इस संदर्भ में परिक्रमा मार्ग गोपाल खार स्थित श्री भागवत मंदिरम में धर्म रक्षा संघ की संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने की। संगोष्ठी में तिरुपति बालाजी घटना के बाद देशभर के मंदिरों की प्रसाद व्यवस्था में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि संघ, सनातन धर्म से जुड़े बड़े संगठनों, अखाड़ा परिषद, अखिल भारतीय संत समिति, शंकराचार्यों, धर्माचार्यों एवं साधु-संतों के साथ मिलकर प्रसाद की शुद्धता और परंपरागत व्यवस्था को सुनिश्चित करेगा।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवानंद परमहंस ने कहा कि सभी भारतीय मंदिरों में पंचमेवा, इलायची दाने और ऋतु फलों का प्रसाद भक्तों को मिलना चाहिए, जो हमारी प्राचीन पद्धति का हिस्सा है। संगोष्ठी में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज और अन्य प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। नए फैसले के अनुसार, गर्भगृह में गौशाला से बने घी का भोग अर्पित किया जाएगा, जबकि भक्तों को पंचमेवा, फल, बताशा और मिश्री का भोग बांटा जाएगा।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User