राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

CG News: आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर यौन शोषण का आरोप: कलेक्टर ने तत्काल रिपोर्ट की मांग की

छत्तीसगढ़ के जशपुर में आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आर. बी. निराला पर नाबालिग छात्राओं और शिक्षिकाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। कलेक्टर ने प्राचार्य को शो-कॉज नोटिस जारी कर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है|

सितम्बर 28, 2024 | 12:15
11 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
CG News: आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर यौन शोषण का आरोप: कलेक्टर ने तत्काल रिपोर्ट की मांग की

मिथलेश गुप्ता, जशपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के मनोरा आत्मानंद स्कूल में प्राचार्य आर. बी. निराला पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप सामने आया है। नाबालिग छात्राओं और एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं ने प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। घटना के सामने आते ही जिला कलेक्टर ने कड़ा कदम उठाते हुए प्राचार्य को शो कॉज नोटिस जारी किया और तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ जशपुर | प्राचार्य पर आरोप है कि उसने शिक्षक दिवस के दिन दो नाबालिग छात्राओं को अपने चेंबर में बुलाकर अश्लील गाने पर डांस कराया. इसके साथ ही उन्हें गलत तरीके से छूने और आपत्तिजनक बातें कहने का भी आरोप है. पीड़िताओं का आरोप है कि प्राचार्य आर बी निराला नाबालिग छात्राओं को चॉकलेट देकर बाहर मिलने बुलाता था.

वहीं प्राचार्य पर लगे इन गंभीर आरोपों के प्रशासनिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके बादज प्राचार्य को हटाकर मूल शाला में वापिस भेज दिया गया है. अब कलेक्टर के कारण बताओ नोटिस का जवाब उन्हे 3 दिन के अंदर देना होगा, हालांकि इस मामले में प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने की आशंका जताई जा रही है.

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User