राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

Chhattisgarh Weather: जशपुर में बारिश की बौछार, सरगुजा में अलर्ट की तैयारी , जानें रायपुर का मौसम कैसा रहेगा..

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि जशपुर में मूसलधार बारिश से ग्रामीण फंसे हैं। अब तक 1155.6 मिमी औसत बारिश हुई है, बीजापुर में सर्वाधिक 2376.3 मिमी रिकॉर्ड की गई है।

सितम्बर 28, 2024 | 10:08
8 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Chhattisgarh Weather: जशपुर में बारिश की बौछार, सरगुजा में अलर्ट की तैयारी , जानें रायपुर का मौसम कैसा रहेगा..

 रायपुर | शनिवार को मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बारिश की संभावना जताई है, हालांकि आने वाले दिनों में तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश रुकने के कारण कई जगहों पर गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि बीजापुर और बलरामपुर में तेज बारिश देखी गई। सुकमा, नारायणपुर, बलौदाबाजार, और मोहला मानपुर में भी औसत से अधिक बारिश हुई है। वहीं, सरगुजा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश की मात्रा औसत से कम रही।

जशपुर में मूसलधार बारिश का कहर: जानें ताज़ा हालात

जशपुर जिले में तीसरे दिन भी तीन ग्रामीण मवेशी चराने के दौरान टापू में फंसे हुए हैं। जलस्तर बढ़ने से ये तीनों—दो पुरुष और एक महिला—फंसे हैं, जबकि नदी का तेज बहाव देखते हुए DDRF की रेस्क्यू टीम वापस लौट गई। यह घटना फरसाबहार थाना क्षेत्र के बाबुसाजबहार गांव में हुई, जहां गुरुवार को ग्रामीण नदी के पार गए थे। बगीचा विकासखंड का ढोढरअंबा गांव अब टापू बन गया है, और तीन दिनों की बारिश के कारण खर्रा नाले का जलस्तर बढ़ने से गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

जानें छत्तीसगढ़ में कहां और कितनी बारिश हुई?

छत्तीसगढ़ में अब तक औसत 1155.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस वर्ष सबसे अधिक बारिश बीजापुर जिले में हुई है, जहां 2376.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, बेमेतरा जिले में सबसे कम 602.0 मिमी बारिश हुई है। अन्य जिलों का विवरण इस प्रकार है: सरगुजा में 625.4 मिमी, सूरजपुर में 1141.4 मिमी, बलरामपुर में 1705.4 मिमी, जशपुर में 1044.8 मिमी, कोरिया में 1110.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1077.4 मिमी, रायपुर में 953.7 मिमी, बलौदाबाजार में 1179.6 मिमी, गरियाबंद में 1092.4 मिमी, और महासमुंद में 960.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User