राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

अमेरिका में गन कल्चर बनाम बिहार में कट्टा कल्चर: दो माह में घटित तीन खतरनाक घटनाएं...

पिछले दो महीनों में बिहार के गया, सुपौल, और बेगूसराय में स्कूली छात्रों द्वारा देसी कट्टा लेकर स्कूल आने की तीन घटनाएं सामने आईं, जो स्कूलों में बढ़ते 'कट्टा कल्चर' और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

अक्टूबर 01, 2024 | 10:50
45 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
अमेरिका में गन कल्चर बनाम बिहार में कट्टा कल्चर: दो माह में घटित तीन खतरनाक घटनाएं...

बिहार के गया में एक चिंताजनक घटना सामने आई, जहां नौवीं कक्षा का एक छात्र देसी कट्टा लेकर स्कूल पहुंचा। उसने अपने दोस्तों को यह कट्टा दिखाना शुरू किया, लेकिन कुछ छात्रों ने इसे देखकर स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर छात्र कट्टा छोड़कर स्कूल से फरार हो गया, और यह खबर इलाके में तेजी से फैल गई।

घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के चेरकीडीह प्लस टू हाई स्कूल की है। कट्टा मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए, जबकि पुलिस भी मौके पर पहुंचकर कट्टा को जब्त कर ली। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में छापेमारी कर रही है, जो अभी अपने घर से फरार है। यह घटना स्कूलों में सुरक्षा के मुद्दे पर सवाल उठाती है।

सुपौल में 5 साल के छात्र ने साथी को मारी गोली:

बिहार में स्कूलों में हथियार ले जाने की घटनाएं चिंताजनक रूप से बढ़ रही हैं। हाल ही में, सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में एक 5 वर्षीय नर्सरी छात्र बैग में कट्टा लेकर पहुंचा और प्रार्थना से पहले तीसरी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र पर गोली चला दी। गोली लड़के के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन समय पर इलाज के बाद उसकी जान बचा ली गई। घटना ने स्कूलों में सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेगूसराय में देसी कट्टा लेकर स्कूल पहुंचा छात्र: शिक्षा और सुरक्षा पर सवाल

21 अगस्त को बिहार के बेगूसराय जिले के छौड़ाही प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय मटिहानी में एक नाबालिग छात्र देसी कट्टा लेकर स्कूल पहुंचा और क्लास में कट्टा लहराते हुए अन्य छात्रों पर धौंस जमाने लगा। उसने धमकी दी कि कोई उसे रोक नहीं सकता। घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षकों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शिक्षकों की सूझबूझ से कोई बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन इस घटना ने स्कूलों में बढ़ते 'कट्टा कल्चर' पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User