राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

UP Merath : दोस्त का कत्ल: जिगरी यार ने दोस्त को चाकू से गोदा, जानें इस खौफनाक हत्या की वजह..

मेरठ में जिगरी दोस्त ने आपसी रंजिश के चलते अब्दुल्ला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन बल्लू पर इल्जाम लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सितम्बर 30, 2024 | 02:21
5 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
UP Merath : दोस्त का कत्ल: जिगरी यार ने दोस्त को चाकू से गोदा, जानें इस खौफनाक हत्या की वजह..

UP News : मेरठ जिले से एक खौफनाक हत्या की घटना सामने आई है, जिसमें दोस्तों ने ही अपने जिगरी दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहघासा इलाके में हुई, जहां अब्दुल्ला नामक युवक पर बेरहमी से चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

अब्दुल्ला के परिजनों ने बताया कि चार महीने पहले अब्दुल्ला का बल्लू नाम के एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। परिजनों का दावा है कि उसी झगड़े की रंजिश के चलते बल्लू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अब्दुल्ला की हत्या कर दी। चाकू से गंभीर रूप से घायल अब्दुल्ला को उसके परिजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बल्लू और उसके साथियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस बर्बर हत्या ने लोगों के मन में दोस्ती और विश्वास पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User