राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

International Masters League: सचिन और लारा संभालेंगे कप्तानी, जानिए टीमों की घोषणा और मैचों का शेड्यूल

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का पहला संस्करण 17 नवंबर 2024 से शुरू होगा, जिसमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग का फाइनल 8 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा।

अक्टूबर 08, 2024 | 13:41
45 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
International Masters League: सचिन और लारा संभालेंगे कप्तानी, जानिए टीमों की घोषणा और मैचों का शेड्यूल

International Masters League: भारत में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का पहला संस्करण जल्द शुरू होने जा रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस फ्रेंचाइजी आधारित T20 लीग में विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। भारतीय टीम की कमान क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के हाथों में होगी, जबकि वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी ब्रायन लारा करेंगे।

लीग में सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल 18 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 17 नवंबर 2024 को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले से लीग की शुरुआत होगी। फाइनल मैच 8 दिसंबर 2024 को खेला जाएगा। इस रोमांचक लीग से क्रिकेट प्रशंसकों को अपने पसंदीदा दिग्गज खिलाड़ियों को फिर से एक्शन में देखने का मौका मिलेगा।

IML में भाग लेने वाली रिकॉर्ड्स और उनके कप्तान

1. भारत: सचिन तेंदुलकर

2. वेस्टइंडीज: ब्रायन लारा

3. श्रीलंका: कुमार संगकारा

4. ऑस्ट्रेलिया: शेन वॉटसन

5. इंग्लैंड: इयोन मोर्गन

6. दक्षिण अफ्रीका: जैक्स कैलिस

मुंबई से होगी IML की धमाकेदार शुरुआत, रायपुर में खेला जाएगा फाइनल

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का पहला चरण नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा, जहां चार मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 21 नवंबर से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) स्टेडियम में मैच होंगे, जिसमें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला भी शामिल है। लखनऊ में कुल छह मैच आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद लीग रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट होगी, जहां 28 नवंबर को भारत और इंग्लैंड की टक्कर होगी। रायपुर में कुल आठ मैच खेले जाएंगे, जिनमें सेमीफाइनल और 8 दिसंबर को फाइनल मैच भी शामिल है।

देखें शेड्यूल

तारीख दिन समय जगह फिक्स्चर
17-11-2024 रविवार 7:30 सायं मुंबई भारत बनाम श्रीलंका
18-11-2024 सोमवार 7:30 सायं मुंबई ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
19-11-2024 मंगलवार 7:30 सायं मुंबई श्रीलंका बनाम इंग्लैंड
20-11-2024 बुधवार 7:30 सायं मुंबई वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया
21-11-2024 गुरुवार 7:30 सायं लखनऊ भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
23-11-2024 शनिवार 7:30 सायं लखनऊ दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
24-11-2024 रविवार 7:30 सायं लखनऊ भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
25-11-2024 सोमवार 7:30 सायं लखनऊ वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका
26-11-2024 मंगलवार 7:30 सायं लखनऊ इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
27-11-2024 बुधवार 7:30 सायं लखनऊ वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका
28-11-2024 गुरुवार 7:30 सायं रायपुर भारत बनाम इंग्लैंड
30-11-2024 शनिवार 7:30 सायं रायपुर श्रीलंका बनाम इंग्लैंड
01-12-2024 रविवार 7:30 सायं रायपुर भारत बनाम वेस्टइंडीज
02-12-2024 सोमवार 7:30 सायं रायपुर श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया
03-12-2024 मंगलवार 7:30 सायं रायपुर वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड
05-12-2024 गुरुवार 7:30 सायं रायपुर सेमी फ़ाइनल 1
06-12-2024 शुक्रवार 7:30 सायं रायपुर सेमी फाइनल 2
08-12-2024 रविवार 7:30 सायं रायपुर फाइनल

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User