राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

CG MORNING NEWS: सीएम साय के कार्यक्रम, डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन और रायपुर में ग्रीन समिट

CG MORNING NEWS: रायपुर में सीएम साय कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। 20 अक्टूबर को ओलंपिक विजेता मनु भाकर छत्तीसगढ़ आएंगी। साथ ही, 'छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट-2024' का आयोजन भी होगा।

अक्टूबर 03, 2024 | 03:47
12 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
CG MORNING NEWS: सीएम साय के कार्यक्रम, डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन और रायपुर में ग्रीन समिट

CG News: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 10:45 बजे वे डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का शुभारंभ करेंगे, इसके बाद 11:00 बजे दिनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पहले छत्तीसगढ़ हरिती शिखर- लोकमंथन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास में विभागीय बैठक में हिस्सा लेंगे। शाम 7:00 बजे वे लाभांडी स्थित अग्रसेन धाम में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में उपस्थित होंगे। अंत में, सीएम साय 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: न्याय की मांग जारी

रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी है। ये अभ्यर्थी सहायक शिक्षक पदों की भर्ती की मांग कर रहे हैं और सरकार पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना का आरोप लगा रहे हैं। 11 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय ने इन अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया था, लेकिन 33,000 पदों की भर्ती में हो रही देरी से अभ्यर्थियों में आक्रोश है। उन्होंने 4 अक्टूबर तक रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

रायपुर में 20 अक्टूबर को ओलंपिक विजेता मनु भाकर का आगमन

ओलंपिक विजेता और भारतीय शूटर मनु भाकर 20 अक्टूबर को रायपुर आएंगी। वे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए उपस्थित होंगी और 27वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट गेम्स के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह प्रतियोगिता 16 से 20 अक्टूबर तक रायपुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से जुड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है, और समापन समारोह में मनु भाकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ खेल के प्रति प्रेरणा भी देंगी।

छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम

छत्तीसगढ़ के वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 'छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट-2024' का आयोजन दीनदयाल ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस समिट में विबग्योर एन.ई. फाउंडेशन, प्रज्ञा प्रवाह, एनआईटी रायपुर और एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ का सहयोग होगा। यह समिट पर्यावरणीय मुद्दों और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा और जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User