राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

बिलासपुर में दिनदहाड़े चोरी: स्कूटी में रखा पैसों से भरा बैग लेकर आरोपी फरार

बिलासपुर में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई, जहां स्कूटी में रखा पैसों से भरा बैग चोर लेकर फरार हो गया। आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए बैग उड़ाया और पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।

सितम्बर 19, 2024 | 11:20
12 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
बिलासपुर में दिनदहाड़े चोरी: स्कूटी में रखा पैसों से भरा बैग लेकर आरोपी फरार

बिलासपुर (वीरेंद्र गहवई): न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में दिनदहाड़े व्यापारी से ढाई लाख रुपये की उठाईगिरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से व्यापारी की स्कूटी में रखे पैसों से भरे बैग पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गया। इस घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद है।

घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने तुरंत तारबाहर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

व्यापारी से दिनदहाड़े हुई इस उठाईगिरी ने स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में तनाव और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User