राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

दिल्ली: कालकाजी में नवरात्रि पूजा के दौरान करंट लगने से एक की मौत, 7 घायल

दिल्ली के कालकाजी में नवरात्रि पूजा के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। दुर्गा पूजा पंडाल में करंट उतरने से 9वीं कक्षा के छात्र की जान चली गई, जबकि सात अन्य घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अक्टूबर 04, 2024 | 11:05
51 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
दिल्ली: कालकाजी में नवरात्रि पूजा के दौरान करंट लगने से एक की मौत, 7 घायल

दिल्ली | कालकाजी में नवरात्रि पूजा के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। दुर्गा पूजा पंडाल में करंट फैलने से 9वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। घटना तीन अक्टूबर की रात करीब 12:40 बजे हुई। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि नवरात्रि के दौरान हैलोजन लाइट लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बिजली का तार टूट गया था और लोहे की रेलिंग के संपर्क में आ गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने तुरंत बिजली की आपूर्ति बंद कर दी और श्रद्धालुओं को पंडाल से हटा दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस हादसे ने नवरात्रि के उत्सव को मातम में बदल दिया है।

करंट लगने से छात्र की मौत, 7 घायल

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस हादसे में कुल सात लोग घायल हुए, जबकि एक छात्र की मौत हो गई। करंट फैलने की सूचना पर भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। चार घायलों को एम्स ट्रॉमा अस्पताल और तीन को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस छात्र की मौत हुई, वह भी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती था। हादसे ने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मचा दी।

दिल्ली पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की

मृतक छात्र की पहचान मयंक पुत्र राम कुमार शर्मा के रूप में हुई, जो गाजियाबाद के बहरामपुर थाना क्षेत्र के बालाजी एन्क्लेव कॉलोनी का निवासी था। मयंक ग्रीनफील्ड अकादमी नोएडा में कक्षा 9वीं का छात्र था और उसके परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं। उसके पिता प्लंबर का काम करते हैं। वह देर रात दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ कालकाजी मंदिर आया था। हादसे में घायल सात अन्य लोग भी खतरे से बाहर हैं, जबकि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User