राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

खुजली से छुटकारा: राहत पाने के लिए रामबाण घरेलू नुस्खे

खुजली के कई कारण हो सकते हैं, जैसे एलर्जी, इंफेक्शन, और तनाव। घरेलू उपायों जैसे एलोवेरा, ओटमील, एपल विनेगर, नारियल तेल, और बेकिंग सोडा से राहत मिल सकती है। गंभीर समस्याओं में डॉक्टर से संपर्क करें।

अक्टूबर 09, 2024 | 02:40
45 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
खुजली से छुटकारा: राहत पाने के लिए रामबाण घरेलू नुस्खे

How to Get Rid of Itching: शरीर में खुजली के कई कारण हो सकते हैं, जैसे एलर्जी, इंफेक्शन, स्किन ड्राईनेस, और तनाव। कुछ लोगों को फूड, पोल्लन, या धूल से एलर्जी हो सकती है। स्किन डिजीज जैसे एक्जिमा, सोरायसिस, और डर्मेटाइटिस भी खुजली का कारण बनते हैं। फंगस या बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन से भी खुजली होती है। इसके अलावा, लिवर या किडनी की समस्याएं और एनीमिया भी खुजली का कारण बन सकते हैं। तनाव भी इस समस्या को बढ़ा सकता है। हालांकि, अधिकतर मामलों में थोड़ी सावधानी और घरेलू उपचारों से खुजली को नियंत्रित किया जा सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि समस्याओं की जड़ को समझकर उचित कदम उठाए जाएं।

खुजली की समस्या का समाधान: घर पर करें ये उपाय

1. एलोवेरा या पेट्रोलियम जेली: खुजली के अधिकांश मामलों में ड्राईनेस या इंफेक्शन कारण होते हैं। प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल या पेट्रोलियम जेली लगाएं। कुछ दिनों में राहत मिल सकती है, लेकिन ठीक होने के बाद भी इसे कुछ दिन और लगाते रहें।

2. ओटमील बाथ: ओट्स के आटे को शरीर पर रगड़ें और कुछ देर छोड़ दें। दवा की दुकान से कोलाइडल ओटमील लें और इसे नहाने के पानी में डालकर नहा लें।

3. एपल विनेगर: एपल विनेगर को पानी में मिलाकर रूई से प्रभावित जगह पर लगाएं। इसका एसिटिक एसिड खुजली वाले पारासाइट को मारता है।

4. नारियल तेल और कपूर: नारियल तेल और कपूर मिलाकर खुजली वाली जगह पर लगाएं। यह ड्राईनेस और इंफेक्शन से राहत दिला सकता है।

5. बेकिंग सोडा: दो चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और खुजली वाली जगह पर लगाएं। कुछ दिनों बाद फर्क महसूस होगा। सामान्य खुजली के लिए ये उपाय असरदार हैं, लेकिन अगर समस्या गंभीर हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। उपचार ठीक होने के बाद भी कुछ दिन जारी रखें।


यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User