राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

मानवता शर्मसार : सड़क किनारे बैठी गाय से अश्लील हरकत, युवक गिरफ्तार

ग्वालियर में एक युवक ने सड़क किनारे बैठी गाय के साथ अश्लील हरकत की। राहगीर ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया है।

अक्टूबर 08, 2024 | 02:17
12 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
मानवता शर्मसार : सड़क किनारे बैठी गाय से अश्लील हरकत, युवक गिरफ्तार

ग्वालियर । मध्य प्रदेश में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने गाय के साथ अश्लील हरकत की। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो भी वायरल हुआ है। आरोपी को सरेआम दरिंदगी करते हुए एक राहगीर ने देखा और तुरंत अपने दो दोस्तों की मदद से उसे पकड़ा। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है, जिससे समाज में जानवरों के प्रति बढ़ती क्रूरता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्वालियर के गुदड़ी मोहल्ले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां सोनू सरदार नामक युवक ने सड़क किनारे बैठी गाय के साथ अश्लील हरकत की। रात के समय राहुल शाक्य नामक युवक बाजार से लौटते वक्त इस घटना का साक्षी बना। उसने आरोपी को रोका, लेकिन आरोपी नहीं माना। इसके बाद राहुल ने आरोपी का वीडियो बना लिया और अपने दोस्त प्रशांत शाक्य और अभिषेक बरैया को बुलाया। तीनों दोस्तों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत उसे थाने लेकर पहुंचे।

ग्वालियर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सोनू सरदार, जो गुदड़ी मोहल्ले में अपने मामा पप्पी लहरी सरदार और मौसी लाडो के घर कई सालों से रह रहा था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है और जानवरों के प्रति क्रूरता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User