राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

भारत के स्टार खिलाड़ी की गंभीर सड़क दुर्घटना: कई बार पलटी गाड़ी, हालत गंभीर...

भारत के युवा बल्लेबाज मुशीर खान एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जिससे उन्हें गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। वे ईरानी कप से बाहर हो गए हैं और उनके प्रदर्शन ने घरेलू क्रिकेट में चर्चा का विषय बना दिया था।

सितम्बर 28, 2024 | 08:44
9 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
भारत के स्टार खिलाड़ी की गंभीर सड़क दुर्घटना: कई बार पलटी गाड़ी,  हालत गंभीर...

Indian Cricket Player: भारत के युवा बल्लेबाज मुशीर खान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जिससे उन्हें गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। यह हादसा तब हुआ जब मुशीर अपने पिता नौशाद खान के साथ कानपुर से लखनऊ ईरानी कप मुकाबले के लिए जा रहे थे। मुशीर, जो टीम इंडिया के खिलाड़ी सरफराज खान के छोटे भाई हैं, को हाल ही में ईरानी कप 2024 के लिए मुंबई की टीम में चुना गया था। यह महत्वपूर्ण मैच 1-5 अक्टूबर तक लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां अब मुशीर की उपस्थिति संदिग्ध है।

मुंबई की टीम के मुख्य सितारे में से एक:

19 वर्षीय मुशीर खान मुंबई के उभरते सितारे हैं, जो पूर्व में भारत की अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, मुशीर ईरानी कप के लिए मुंबई की टीम के साथ लखनऊ नहीं गए थे। वे अपने पिता नौशाद खान के साथ अपने गृहनगर आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे, तभी उनकी कार एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हुई, जिसमें कार 4-5 बार पलटी। इस हादसे में मुशीर को गर्दन में चोट आई है, जिसके कारण वह ईरानी कप से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा, उन्हें 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी के पहले चरण से भी बाहर होने की संभावना है, जो मुंबई के लिए एक बड़ा झटका है।

छोटे करियर में बड़ा तूफान:

मुशीर खान पिछले सीजन से घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 51.14 की औसत से 716 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक और 3 शतक शामिल हैं। वह न केवल बल्लेबाज हैं, बल्कि गेंदबाजी में भी माहिर हैं, और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8 विकेट चटकाए हैं। हाल ही में दलीप ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए, उन्होंने इंडिया बी के लिए इंडिया ए के खिलाफ 181 रन की शानदार पारी खेली, और इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थीं।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User