राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: गोदाम के धमाके से कई मकान मलबे में तब्दील, 5 की मौत...

फिरोजाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट ने एक बड़े हादसे को जन्म दिया है। धमाके के कारण आसपास के कई मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं और इस दुखद घटना में 5 लोगों की जान चली गई है।

सितम्बर 17, 2024 | 05:00
12 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: गोदाम के धमाके से कई मकान मलबे में तब्दील, 5 की मौत...

मयंक शर्मा, फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के आईजी दीपक कुमार ने बताया कि यह गोदाम अवैध रूप से संचालित हो रहा था। जबकि परमिशन गांव के बाहर की थी, गोदाम गांव के अंदर ही चल रहा था। रातभर रेस्क्यू अभियान चला और मलबे से शवों को निकालने का काम जारी है।


10 लोगों का रेस्क्यू, 5 की मौत...

राहत और बचाव अभियान के दौरान मलबे में दबे 10 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। आगरा के आईजी दीपक कुमार ने पुष्टि की कि गोदाम अवैध रूप से संचालित हो रहा था, जबकि अनुमति दूसरी जगह की थी।

चपेट में आए 10 से ज्यादा मकान...

हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। विस्फोट की भीषणता से इलाके के 10 से ज्यादा मकान चपेट में आ गए। कई मकानों के लेंटर ढह गए और दीवारें गिर गईं, जिससे कुछ ही क्षणों में मकान खंडहर में तब्दील हो गए। इस त्रासदी में 3 साल की एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत हो गई।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User