राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त मामले में दिवाकर अस्पताल पर प्रशासन की कार्रवाई।

नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त के मामले में जिला प्रशासन ने दिवाकर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर ने अस्पताल को नोटिस जारी किया है। प्रशासन अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी कर रहा है।

नवंबर 26, 2026 | 17:13
1 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त मामले में दिवाकर अस्पताल पर प्रशासन की कार्रवाई।
नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त मामले में दिवाकर अस्पताल पर प्रशासन की कार्रवाई।

नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त के मामले में जिला प्रशासन ने दिवाकर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर ने अस्पताल को नोटिस जारी किया है। प्रशासन अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी कर रहा है।

सत्या राजपूत, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में पुलिस अब तक एक डॉक्टर समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में नवजात शिशुओं की तस्करी का नेटवर्क 8 राज्यों तक फैले होने की बात सामने आई है। वहीं इस पूरे मामले में अब जिला प्रशासन ने भी बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने गोगांव स्थित दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए 30 दिन का नोटिस जारी किया है। अस्पताल पर नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए फर्जी डिस्चार्ज टिकट और दस्तावेज तैयार करने में अस्पताल के लेटरहेड, सील और पंजीयन के दुरुपयोग का आरोप है।

दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने नोटिस

कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में दिवाकर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, बसंत विहार कॉलोनी, गोगांव को गंभीर अनियमितताओं के संबंध में जवाब देने के लिए 30 दिन का पूर्व नोटिस दिया गया है। नोटिस के मुताबिक, अस्पताल के चिकित्सक डॉ. खिर सिंधु महानंद समेत तीन आरोपियों (पुरूष नर्स प्रकाश कुमार कोरव एवं अश्वनी शर्मा) को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है।

प्रारंभिक पुलिस जांच और सामने आए तथ्यों के आधार पर अस्पताल के खिलाफ कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। इनमें ऐसे नवजात शिशुओं के लिए भी अस्पताल के लेटरहेड, सील और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी मेमो और डिस्चार्ज टिकट तैयार करना शामिल है, जिनका प्रसव अस्पताल में नहीं हुआ था।

इसे भी पढ़ें: नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में बड़ा खुलासा, डॉक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, अब तक गिरोह के 6 सदस्य पहुंचे सलाखों के पीछे

इसके अलावा, बच्चा खरीदने वाले दंपतियों के आधार कार्ड लेकर अस्पताल के फर्जी मेमो के आधार पर नगर निगम में आवेदन प्रस्तुत किए गए और कथित तौर पर अवैध तरीके से जन्म प्रमाण पत्र भी बनवाए गए। नोटिस में कहा गया है कि चिकित्सा पेशे की आड़ में मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध में अस्पताल के संसाधनों और पंजीयन का दुरुपयोग किया गया है।

कलेक्टर ने इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं (अनुज्ञापन) अधिनियम, 2010 एवं नियम, 2013 के प्रावधानों, लाइसेंस की शर्तों और चिकित्सा आचार संहिता का उल्लंघन माना है। इसी आधार पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
yash-A19

टिप्पणियाँ (0)

User
आज का राशिफल
मेष|Aries

पॉजिटिव- आज सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- आर्थिक लिहाज से समय ज्यादा...

और पढ़ें