नवंबर के अंतिम दिनों में कंपकंपा रहा अंबिकापुर, 8.9 डिग्री पहुंचा पारा… पढ़ें ताजा मौसम अपडेट
छत्तीसगढ़ में आसमान साफ होने से तापमान में गिरावट का दौर जारी है. नवंबर के अंतिम दिनों में ठंडक बढ़ने लगी है. सुबह और शाम के वक्त लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. उत्तरी इलाकों में अच्छी खासी ठंड शुरू हो चुकी है. सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा चुका है. आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. फिलहाल ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है.
अंबिकापुर में 9 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा
पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में मौसम शुष्क रहा. किसी भी इलाके में बारिश की गतिविधि दर्ज नहीं हुई. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को सुकमा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रायपुर में बढ़ रही ठंड
राजधानी रायपुर में सुबह और रात के वक्त धीर-धीरे बढ़ रही है. 28 नवंबर को मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की संभावना जताई है. आज दिन के वक्त तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात में 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था.
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
पसंद
0
नापसन्द
0
प्यार
0
मज़ेदार
0
बहुत खूब
0
उदास
0
गुस्सा
0
टिप्पणियाँ (0)