दिल्ली सरकार का बेटियों को तोहफा! लखपति बिटिया योजना में बदले नियम, जानें कौन उठा सकेगा लाभ
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) सरकार ने ‘दिल्ली लखपति बिटिया’ योजना (Delhi Lakhpati Bitiya Yojna) का लाभ लेने वाली पात्र बेटियों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 19 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र लाभार्थियों को अपना आधार नंबर देना होगा। इसके साथ ही आधार ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। सरकार के इस फैसले के बाद योजना का लाभ लेने वाली बेटियों और उनके अभिभावकों को आधार से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में आधार नंबर और उसके प्रमाणीकरण को योजना से जोड़ने की जानकारी दी गई है।
दिल्ली लखपति बिटिया’ योजना का उद्देश्य बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि बेटियों की शिक्षा और भविष्य से जुड़ी जरूरतों में परिवार को सहयोग मिल सके।
आधार नहीं होने पर भी मिलेगा योजना का लाभ
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में उन बेटियों के लिए भी व्यवस्था की गई है, जिनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है या जिन्होंने आधार के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। ऐसी पात्र लाभार्थियों को पहले आधार के लिए आवेदन करना होगा। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड बनने में देरी के कारण किसी पात्र बेटी को ‘दिल्ली लखपति बिटिया’ योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक दस्तावेज जमा करने की सुविधा दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन लाभार्थियों ने आधार के लिए आवेदन कर दिया है, वे अपनी आधार एनरोलमेंट आईडी (EID) स्लिप के साथ पहचान से संबंधित वैकल्पिक दस्तावेज जमा कर सकती हैं। इसके आधार पर उनकी पहचान का सत्यापन किया जा सकेगा और योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।
पहचान के लिए कौन-कौन से दस्तावेज होंगे मान्य?
नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन लाभार्थियों ने आधार के लिए आवेदन कर दिया है, वे अपनी आधार एनरोलमेंट आईडी (EID) स्लिप के साथ पहचान से जुड़ा कोई एक वैकल्पिक दस्तावेज जमा कर सकती हैं। इनमें फोटो सहित बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक। पैन कार्ड। पासपोर्ट। राशन कार्ड। वोटर आईडी कार्ड। मनरेगा कार्ड। किसान फोटो पासबुक। ड्राइविंग लाइसेंस। तहसीलदार या राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) की ओर से आधिकारिक लेटरहेड पर जारी फोटो पहचान प्रमाणपत्र।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
पसंद
0
नापसन्द
0
प्यार
0
मज़ेदार
0
बहुत खूब
0
उदास
0
गुस्सा
0
टिप्पणियाँ (0)