राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भयंकर बारिश की संभावना, मौसम विभाग नेजारी किया अलर्ट...

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 17 सितंबर को प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी समेत अन्य इलाकों में तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

सितम्बर 17, 2024 | 05:30
12 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भयंकर बारिश की संभावना, मौसम विभाग नेजारी किया अलर्ट...

 UP Weather Alert: 17-18 सितंबर को भारी बारिश की संभावना...

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी यूपी में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ हिस्से सुहाने हैं, लेकिन कई इलाके अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है, साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी है। IMD ने कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट, फतेहपुर और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 70 घंटों में यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम का हाल...

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका है।

भारी बारिश का अलर्ट...

17 सितंबर को प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, और प्रतापगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। महोबा, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, कानपुर नगर, और उन्नाव में भी भारी बारिश की संभावना है। रायबरेली, अमेठी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, सुल्तानपुर, एटा, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।

बिजली गिरने का अलर्ट...

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, और संतरविदास नगर में बिजली गिरने की चेतावनी दी है। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर ग्रामीण, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, और अम्बेडकर नगर में भी बिजली गिरने की संभावना है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User