राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

Sarkari Jobs: 10वीं से ग्रेजुएशन तक, मिलेगी 1,12,400 रुपए महीने की सैलरी

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के साथ-साथ ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट भी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।

अक्टूबर 01, 2024 | 08:29
43 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Sarkari Jobs: 10वीं से ग्रेजुएशन तक, मिलेगी 1,12,400 रुपए महीने की सैलरी

Central University of Jharkhand | सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकली है, जिसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट cuj.ac.in पर जाएं। ध्यान दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है, इसलिए समय से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा करें और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।

जानिए किन पदों पर हो रही हैं भर्तियां:

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसमें सेक्शन ऑफिसर और प्राइवेट सेक्रेटरी के दो-दो पद, असिस्टेंट के तीन पद, और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, सिक्योरिटी ऑफिसर, अपर डिविजनल क्लर्क, लाइब्रेरी असिस्टेंट, और लोअर डिविजनल क्लर्क के एक-एक पद शामिल हैं। इसके अलावा, लैबोरेटरी असिस्टेंट के तीन, लोअर डिविजनल क्लर्क के चार, ड्राइवर के तीन, लैबोरेटरी अटेंडेंट के चार, और लाइब्रेरी अटेंडेंट के दो पदों पर भी नियुक्तियां होंगी। कुल मिलाकर, 33 पदों पर भर्तियां होनी हैं।

कौन कौन कर सकता है आवेदन:

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में कुछ पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि अन्य नौकरियों के लिए संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है। आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User