राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने खास अंदाज में बधाई दी और जाने किसे बताया ‘सारथी'...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें विशेष बधाई दी और उनके मार्गदर्शक की भूमिका को सराहा। सीएम योगी ने पीएम मोदी को ‘सारथी’ के रूप में मान्यता दी, उनके नेतृत्व की सराहना की।

सितम्बर 17, 2024 | 04:30
12 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन है। 17 सितंबर को पीएम मोदी 74 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर बीजेपी देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस अवसर पर उन्हें देशभर के प्रमुख नेताओं से बधाई मिल रही है, और विदेशों से भी शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी इस विशेष दिन पर पीएम मोदी को बधाई दी है।



CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, "140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के सपने के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिल से शुभकामनाएं!"

सीएम योगी ने आगे कहा, "Nation First की पवित्र भावना से प्रेरित, अंत्योदय के संकल्प और 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणादायक है। आपके नेतृत्व में वंचितों को प्राथमिकता मिली है और देश आज दुनिया के विकास इंजन बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारा लोकतंत्र हर दिन मजबूत हो रहा है।"

योगी ने बताया अमृतकाल का सारथी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने कहा, "आप सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं। 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से हम प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन मिले, और हमें हमेशा आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।"

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User