राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

MP Rain Alert: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, शिवपुरी-ग्वालियर में तेज धूप की संभावना जाने आज का मौसम..

मध्य प्रदेश में मानसून विदाई के बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। खंडवा में पिछले सप्ताह की तेज बारिश के बाद अब केवल बूंदाबांदी हुई, जबकि आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

सितम्बर 30, 2024 | 04:18
11 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
MP Rain Alert: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, शिवपुरी-ग्वालियर में तेज धूप की संभावना जाने आज का मौसम..

अमित जायसवाल, भोपाल | मध्य प्रदेश में मानसून विदाई के दौर में है, लेकिन इससे पहले कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में नर्मदापुरम, भोपाल, बैतूल, अलीराजपुर, पांढुर्णा, झाबुआ, छिंदवाड़ा, रतलाम, सिवनी, धार, नरसिंहपुर, बड़वानी, रायसेन, उज्जैन, सागर, इंदौर, राजगढ़, खरगोन, शाजापुर, बुरहानपुर, सीहोर, खंडवा, हरदा और देवास में हल्की वर्षा हो सकती है।

वहीं, शिवपुरी, जबलपुर और ग्वालियर में तेज धूप खिलने की संभावना है। 29 सितंबर को बैतूल में 0.4 मिमी, शिवपुरी में 24 मिमी, धार में 0.6 मिमी, रतलाम में 21 मिमी, इंदौर में 0.7 मिमी, ग्वालियर में 3 मिमी, और उज्जैन में 2 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है, जबकि अरब सागर से आ रही हवाओं में नमी है, जो बादल लाने में सहायक होगी।

खंडवा में बारिश का असर: अब केवल बूंदाबांदी तक सीमित

खंडवा में पिछले सप्ताह लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिसमें कभी तेज और कभी मध्यम बारिश हुई। 29 सितंबर को मौसम में बदलाव आया, और केवल बूंदाबांदी हुई, जिसमें 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। 30 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। खंडवा का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जिले में अब तक 911 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत 808 मिमी से अधिक है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User
आज का राशिफल
मेष|Aries

पॉजिटिव- आज सामाजिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- आर्थिक लिहाज से समय ज्यादा...

और पढ़ें