राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

Chhattisgarh: डॉक्टर से 62 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधियों के इस अनोखे तरीके ने उड़ाए होश..

बिलासपुर की महिला डॉक्टर, डॉ. बिषाखा डे, को दुबई से आए पार्सल में ड्रग्स होने का झांसा देकर 62 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा।

सितम्बर 29, 2024 | 08:07
4 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Chhattisgarh: डॉक्टर से 62 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधियों के इस अनोखे तरीके ने उड़ाए होश..

वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर | महिला डॉक्टर से 62 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुबई से आए पार्सल में ड्रग्स होने का झांसा देकर महिला को धमकाया। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा। डर और भ्रम में फंसी महिला ने ठगों के निर्देशानुसार 62 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। घटना की शिकायत के बाद रेंज साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bilaspur Chhattisgarh | बिलासपुर के लिंक रोड मित्र विहार कॉलोनी की निवासी और हसौद के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ. बिषाखा डे से 62 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। घटना 12 सितंबर की है जब डॉ. डे के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को मुंबई पार्सल ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए संपर्क किया। उसने बताया कि मुंबई से दुबई भेजे गए एक पार्सल को रद्द कर दिया गया है, जिसमें पुलिस की वर्दी, एटीएम कार्ड और "कीटामिन" नामक ड्रग्स पाया गया है। आरोपी ने कहा कि मुंबई कस्टम विभाग ने पार्सल को जब्त कर लिया है, और उस पर डॉ. डे का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पता है।

डॉ. डे ने इस पार्सल से किसी भी संबंध से इनकार किया, लेकिन आरोपी ने कहा कि मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। इसके बाद, एक और कॉल आया, जिसमें आरोपी ने खुद को सीबीआई अफसर बताया और जांच के नाम पर डॉ. डे से बैंक खाते की रकम ट्रांसफर करने को कहा। ठग ने दावा किया कि जांच पूरी होने के बाद पैसा वापस कर दिया जाएगा। डर के मारे, डॉ. डे ने 61 लाख 93 हजार 720 रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब दो घंटे बाद भी पैसा वापस नहीं आया और कॉल बंद हो गया, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User