राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

CG Breaking News : नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर 5 जवानों को किया घायल, ऑपरेशन तेज

नक्सलियों द्वारा बीजापुर के चिन्नागेलूर में लगाए गए IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हो गए। घायल जवानों का इलाज जारी है, और सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

सितम्बर 29, 2024 | 07:47
11 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
CG Breaking News : नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर 5 जवानों को किया घायल, ऑपरेशन तेज

आशुतोष तिवारी, जगदलपुर/बीजापुर: नक्सलियों की कायराना हरकत से सुरक्षा बल के 5 जवान घायल हो गए हैं। माओवादियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट से ये हादसा हुआ। घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है, जबकि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जवानों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

बीजापुर: आज सुबह बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेलूर कैंप से सीआरपीएफ के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। कैंप से लगभग 350 मीटर की दूरी पर माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए IED बम का धमाका हुआ, जिससे 5 जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद अन्य जवानों ने घायलों को नजदीकी कैंप में पहुंचाया। इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है। उन्होंने बताया कि घायल जवानों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

घायलों में सीआरपीएफ की 153वीं बटालियन के जवान एसी साकेत, इंस्पेक्टर संजय, सिटी/डीएच पवन कल्याण, सिटी/जीडी लोचन मोहता और सीटी/जीडी डुले राजेंद्र शामिल हैं। सभी घायल जवान फिलहाल खतरे से बाहर हैं। सुरक्षा बलों ने घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इस हमले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन सुरक्षा बल मुस्तैदी से कार्रवाई कर रहे हैं।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User