राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

CG Mornign News : केंद्रीय मंत्री पाटिल का छत्तीसगढ़ दौरा, राजनांदगांव में सीएम साय का दौरा

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, जहां वे 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कांग्रेस की न्याय यात्रा का दूसरा दिन है।

सितम्बर 28, 2024 | 04:38
106 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
CG Mornign News : केंद्रीय मंत्री पाटिल का छत्तीसगढ़ दौरा, राजनांदगांव में सीएम साय का दौरा

रायपुर | केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से राज्य अतिथि गृह पहुना जाएंगे। विश्राम के बाद, पाटिल राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे, जहां वे ग्राम बरगा में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, वे ग्राम अम्लीडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण करेंगे और स्वच्छता दीदियों से बातचीत करेंगे। सीएम विष्णुदेव साय सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

सीएम साय का राजनांदगांव दौरा: विकास की नई राहें

सीएम विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव दौरे पर रहेंगे। सुबह 10:30 बजे राजनांदगांव रवाना होकर वे ग्राम बरगा में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद, वे ग्राम अमलीडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण करेंगे और स्वच्छता दीदियों से मिलेंगे। दोपहर 3:30 बजे रायपुर लौटेंगे।

बस्तर में डिप्टी सीएम साव: समीक्षा बैठक के जरिए विकास की दिशा में कदम

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील का स्वागत रायपुर एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। इसके बाद, साव बस्तर के लिए रवाना होंगे, जहां वे PWD विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। शाम 5:40 बजे तक वे राजधानी रायपुर लौटेंगे।

न्याय यात्रा का दूसरा दिन: कांग्रेस की नई रणनीतियाँ

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। यह यात्रा कसडोल से खरतोरा की ओर बढ़ेगी, जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे। कांग्रेस के नेता लगभग 28 किमी की दूरी तय करेंगे, और इस दौरान वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति भी देखने को मिलेगी। न्याय यात्रा का समापन 2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में होगा, जहां पार्टी के नेता अपनी योजनाओं को साझा करेंगे।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User