राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

CG MORNING NEWS: सीएम साय के कार्यक्रम, न्याय यात्रा का समापन, और राकेश टिकैत का छत्तीसगढ़ दौरा आज...

आज रायपुर में सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन होगा, राकेश टिकैत छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे, और शिक्षकों की सत्याग्रह पदयात्रा शिक्षा सुधार की मांगों के लिए आयोजित होगी।

अक्टूबर 02, 2024 | 04:05
9 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
CG MORNING NEWS: सीएम साय के कार्यक्रम, न्याय यात्रा का समापन, और राकेश टिकैत का छत्तीसगढ़ दौरा आज...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 अक्टूबर को रायपुर और बलरामपुर के राजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 8:30 बजे वे रायपुर के सदर बाजार स्थित आजाद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। 9 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के समापन समारोह और खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद, सीएम साय 11:50 बजे राजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ दोपहर 1 बजे से 2:45 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। वे शाम 4:30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन आज

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन आज होगा, जो 125 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सड्डू से शुरू होकर गांधी मैदान में समाप्त होगी। इस मौके पर विशेष सभा का आयोजन होगा, जिसमें कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। न्याय यात्रा की शुरुआत 27 सितंबर को गिरौदपुरी से हुई थी। आज सुबह 8:30 बजे यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंचेगी और समापन समारोह के साथ इसका सफर पूरा होगा।

राकेश टिकैत का छत्तीसगढ़ दौरा आज, राजनीतिक गतिविधियों में तेजी

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज छत्तीसगढ़ आएंगे। वे शाम 5:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और कल बीजापुर में आयोजित किसान महापंचायत में भाग लेंगे। इस महापंचायत में टिकैत किसानों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिससे क्षेत्र के कृषि मुद्दों को उजागर करने और समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षकों की सत्याग्रह पदयात्रा आज, शिक्षा सुधार की मांग उठाई जाएगी

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में सत्याग्रह पदयात्रा आयोजित की जाएगी। यह पदयात्रा प्राथमिक नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति-पदोन्नति और डीए की मांगों को लेकर है। विभिन्न जिलों से शिक्षक इसमें शामिल होंगे, और यह चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत भी होगी। मोर्चा के संयोजकों, वीरेन्द्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत और मनीष मिश्रा ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका, जिससे एलबी संवर्ग के शिक्षकों में रोष बढ़ रहा है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User