राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

सोने के व्यापारी को करोड़ों का चूना: नकली नोटों में RBI की जगह इस एक्टर का नाम और तस्वीर...

अहमदाबाद पुलिस ने सोने के व्यापारी मेहुल ठक्कर के पास से 1 करोड़ 60 लाख रुपये के नकली 500 रुपये के नोट जब्त किए। इन नोटों पर अनुपम खेर की तस्वीर है, और Reserve Bank of India की जगह "Resole Bank of India" लिखा है।

सितम्बर 30, 2024 | 10:40
127 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
सोने के व्यापारी को करोड़ों का चूना: नकली नोटों में RBI की जगह इस एक्टर का नाम और तस्वीर...

Ahmedabad Gujrat | अहमदाबाद पुलिस ने नकली 500 रुपये के नोटों की एक बड़ी खेप, कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपये, जब्त की है। इन नोटों पर महात्मा गांधी की जगह एक्टर अनुपम खेर की तस्वीर है, और Reserve Bank of India के स्थान पर "Resole Bank of India" लिखा गया है। यह नकली नोट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नकली नोटों से सोने के व्यापारी को करोड़ों का चूना:

अहमदाबाद पुलिस ने सर्राफा व्यापारी मेहुल ठक्कर के पास से नकली नोटों की एक बड़ी खेप जब्त की है। व्यापारी ने बताया कि उसे एक करोड़ 60 लाख रुपये की रकम कैश में दी जानी थी। एक व्यक्ति ने उसे एक बैग में नकद भरकर दिया, लेकिन जब ठक्कर ने बैग खोला, तो उसमें से नकली नोट निकले। इन नोटों पर महात्मा गांधी की जगह एक्टर अनुपम खेर की तस्वीर है, और Reserve Bank of India के स्थान पर "Resole Bank of India" लिखा हुआ है।

नोटों के बंडल पर जो कागज लगा है, उसमें "State Bank of India" की जगह "Start Bank of India" नाम छपा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस फ्रॉड की योजना बहुत ही गहराई से बनाई गई है।

व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये नकली नोट कैसे बनाए गए और इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन है। इसके साथ ही, यह जानने की भी कोशिश की जा रही है कि नकली नोटों की छपाई कहां हो रही है और कितनी फेक करेंसी पहले से ही फैलाई जा चुकी है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User