राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

Noida Road Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, डिनर से लौट रहे चार दोस्तों की दर्दनाक मौत...

नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत पर CM योगी ने शोक व्यक्त किया। डिनर से लौटते वक्त ट्रैक्टर की टक्कर से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में तेजी और घायलों के उपचार के निर्देश दिए।

सितम्बर 30, 2024 | 11:59
12 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Noida Road Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, डिनर से लौट रहे चार दोस्तों की दर्दनाक मौत...

उत्तर प्रदेश | नोएडा में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। दिल्ली के न्यू कोंडली से ये सभी दोस्त डिनर के लिए नोएडा आए थे और लौटते वक्त सेक्टर-11 के पास उनकी कार की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। दुर्घटना रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है।

हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। घायल उत्तम ने बताया कि वह अपने दोस्तों मोहित, विशाल, हिमांशु और मनीष के साथ डिनर के बाद घर लौट रहे थे। तभी सेक्टर-11 के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी ऑल्टो कार को तेज गति से टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

एडीसीपी मनीष मिश्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के समय कार दिल्ली की ओर जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। घायल उत्तम का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि अन्य मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।

नोएडा हादसे पर CM योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सड़क हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ ही घायलों के बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User