राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

यूपी में रोजगार मेला: 10 अक्टूबर को 900 पदों पर होगी भर्ती, जानिए सैलरी का आधार

प्रयागराज में 10 अक्टूबर को रोजगार मेला आयोजित होगा, जहां 900 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक युवाओं को संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार सैलरी मिलेगी।

अक्टूबर 05, 2024 | 10:25
42 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
यूपी में रोजगार मेला: 10 अक्टूबर को 900 पदों पर होगी भर्ती, जानिए सैलरी का आधार

प्रयागराज | प्रयागराज में युवाओं के लिए एक विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जो 10 अक्टूबर को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, जसरा, बारा परिसर में सुबह 10 बजे शुरू होगा। यह आयोजन क्षेत्रीय सेवा योजना कार्यालय द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को अवसर प्रदान करना है। इच्छुक युवाओं को इस मेले में भाग लेने के लिए संगम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा कई पदों की पेशकश की जाएगी, जिससे युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिल सकेंगे।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के पीआरओ माहरुख अहमद ने लोकल 18 को बताया कि प्रयागराज में पहले नैनी और झूंसी के अंदावा में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया था। अब, शहर से 10 किलोमीटर दूर एक नया रोजगार मेला 10 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, ताकि युवाओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। इस मेले में 900 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। इसमें टीमलीज प्राइवेट लिमिटेड, डीलोन कन्सल्टेंसी प्रा.लि., डस्की स्टैनियन सर्विस प्रा.लि., न्यू एरा कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन, डिजर्व कैरियर केयर प्रा.लि., और जी 4 एस सिक्योर साल्यूशन इंडिया प्रा.लि. जैसे कंपनियां रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए यह पोर्टल करें उपयोग: 

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के पीआरओ माहरुख अहमद ने जानकारी दी है कि कंपनियों के प्रतिनिधि मानक के अनुरूप युवाओं का साक्षात्कार लेंगे, और चयनित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, एमबीए, बीटेक, आईटीआई, और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराकर अपने सभी अंक-पत्र और जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार संगम पोर्टल employmentsangam.up.in  पर उपलब्ध है।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User