राज्य-शहर चुनें विषय चुनें

Welcome!

Unlock your personalized experience.
Sign Up
आपकी दुकान या व्यवसाय का विज्ञापन यहाँ — अपने इलाके के पाठकों तक पहुँचें हमारे साथ विज्ञापन दें → विज्ञापन स्थान

छत्तीसगढ़: युवक ने तंत्र-मंत्र के बहाने कई लड़कियों की आबरू लूटी

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में युवक ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर कई युवतियों से शारीरिक संबंध बनाए और ठगी की। आरोपी साहिल खान ने फर्जी पहचान बनाकर उन्हें धोखा दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अक्टूबर 08, 2024 | 09:04
72 व्यूज़ 0
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
छत्तीसगढ़: युवक ने तंत्र-मंत्र के बहाने कई लड़कियों की आबरू लूटी

छत्तीसगढ़। कवर्धा जिले में एक युवक ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर आधा दर्जन से अधिक युवतियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िताओं की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया। उसने राजू सिंग के नाम पर फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया, जबकि उसकी असली पहचान साहिल खान है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

कोतवाली थाने में आरोपी साहिल खान के खिलाफ लव जिहाद, बलात्कार, और अन्य गंभीर मामलों के तहत कई शिकायतें दर्ज हैं। उसने जादू-टोना सिखाने के नाम पर युवकों से लाखों रुपए की ठगी भी की है। पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश रवाना हो गई है। पीड़िता के पति राहुल तिवारी, जो 307 के मामले में बिलासपुर जेल में ढाई वर्षों से बंद हैं, को छुड़वाने के प्रयास में पीड़िता की मुलाकात साहिल खान से हुई। साहिल ने खुद को हिंदू बताया, जबकि उसकी असली पहचान मुसलमान है।

युवक ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर युवती से मोटी रकम वसूली

पीड़िता ने आरोपी साहिल खान की बातों में आकर तंत्र-मंत्र के माध्यम से अपने पति को जेल से छुड़वाने की कोशिश की। आरोपी ने उसे कहा कि जब तक वह शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी, तब तक मंत्र काम नहीं करेगा। पीड़िता ने साहिल से शारीरिक संबंध बनाए और मोटी रकम भी दी। इसके बाद आरोपी ने उससे धर्मांतरण की मांग की। पुलिस के अनुसार, साहिल खान ने केवल इसी महिला से नहीं, बल्कि तंत्र-मंत्र सिखाने के नाम पर दर्जनों लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी में तेजी, थाना प्रभारी का दावा

पीड़िता ने कल रात सिटी कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश रवाना हो गई है। थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा।

यह खबर अपने ग्रुप में भेजें एक टैप में - आपके परिवार और गांव तक सबसे पहले खबर पहुंचाएं।
यह खबर साझा करें: WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

पसंद पसंद 0
नापसन्द नापसन्द 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
बहुत खूब बहुत खूब 0
उदास उदास 0
गुस्सा गुस्सा 0
Khilesh Kumar

टिप्पणियाँ (0)

User